Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय सभा में गाजियाबाद के दो व्यापारी महानगर उपाध्यक्ष मनोनीत

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की प्रांतीय कार्यकारिणी की आयोजित सभा में गाजियाबाद के लोहिया नगर निवासी व्यापारी विकास जैन और विपिन सिंगल को महानगर उद्योग व्यापार मंडल में उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। दोनों इससे पूर्व महानगर उद्योग व्यापार मंडल की ट्रांसपोर्ट इकाई में पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे।

सभा के दौरान महानगर अध्यक्ष गोपीचंद प्रधान, महानगर महामंत्री अशोक चावला, जिला महामंत्री राजदेव त्यागी, युवा महानगर अध्यक्ष विपिन गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने विकास जैन और विपिन सिंगल का माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दोनों व्यापारी संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाएंगे।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष विकास जैन और विपिन सिंगल ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि महानगर स्तर पर व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और सरकार व प्रशासन के समक्ष व्यापारियों की आवाज को मजबूती से रखने का कार्य किया जाएगा।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारियों को कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में संगठन की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। नए उपाध्यक्षों के मनोनयन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और व्यापार मंडल व्यापारी हितों की लड़ाई को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।