Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

अभिनंदन समारोह में महापौर नगर आयुक्त एवं पार्षदों को किया गया सम्मानित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम में महानगर के सफाई कर्मचारी, माली, गैंगमैन बिजली कर्मचारी लगभग साढ़े पांच हजार कर्मचारियों का वेतन वृद्धि प्रस्ताव पारित होने की खुशी में नगर निगम सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संयोजक भाजपा नेता प्रदीप चौहान बाल्मीकि के नेतृत्व में नवयुग मार्केट स्थित बाल्मीकि पार्क में महापौर, नगर आयुक्त एवं पार्षदों को सम्मानित करने के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।

अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर आशा शर्मा भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा शहर विधायक अतुल गर्ग नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तवर एवं पार्षद सुनील यादव वीरेंद्र त्यागी राकेश त्यागी राजेंद्र सिसोदिया पूनम त्यागी चंपा माहौर माया देवी तथा राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के पुत्र कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता प्रदीप चौहान बाल्मीकि के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा रॉबिन तोमर किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज राहुल चौहान बाल्मीकि शक्ति जीनवाल बाल्मीकि आजाद सिंह बाल्मीकि नीरज बाल्मीकि शनि वाल्मीकि राजेंद्र चौहान बाल्मीकि मनोज भारत बाल्मीकि शहर मंडल अध्यक्ष नवनीत गुप्ता सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी कर्मचारी वर्ग की तरफ से महापौर नगर आयुक्त शहर विधायक अतुल गर्ग आदि लोगों का सभी लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए वेतन बढ़ोतरी के लिए उनका आभार व्यक्त किया साथ ही कुछ मांग पत्र भी महापौर को दिए। इस अवसर पर महापौर ने सफाई कर्मचारियों को रीड की हड्डी शहर के विकास की एक जरूरत बताया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि सफाई कर्मचारी के बिना शहर के विकास का ताना-बाना नहीं बुना जा सकता। इस अवसर पर नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि वेतन वृद्धि से लगभग 1 साल में 25 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी लेकिन कर्मचारियों का वेतन बढ़ाना अत्याधिक जरूरी था। अपने संबोधन में भाजपा नेता प्रदीप चौहान बाल्मीकि ने कहा सफाई कर्मचारियों के लिए जल्दी ही बड़ी घोषणा सरकार के माध्यम से की जाने वाली है। उन्होंने कहा कि सरकार और सरकार के मुख्यमंत्री हमेशा बाल्मीकि समाज के साथ खड़े रहे हैं सरकार को इस समाज की चिंता है इसके विकास की चिंता है और निश्चित रूप से हमारे इस मांग पत्र पर जल्दी ही कार्यवाही होगी। कार्यक्रम में सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमूह का जोरदार स्वागत किया गया सभी ने आशा व्यक्त की है कि आने वाले दिनों में सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर्मचारी घोषित किया जाएगा।