कांग्रेस कार्यालय पर विनोद धामा का स्वागत, भाजपा छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

यूपी – गाजियाबाद जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, लौह महिला स्व. श्रीमती इन्दिरा गांधी जी की 41वीं पुण्यतिथि इन्दिरा प्रियदर्शिनी पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई। साथ ही देश के प्रथम गृह मंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि ऐसे अवसरों पर महापुरुषों के विचारों से प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देना है। उन्होंने कहा कि इन्दिरा गांधी जी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर न केवल इतिहास, बल्कि दुनिया का भूगोल भी बदल दिया था। वहीं सरदार पटेल ने देश के रियासतों और रजवाड़ों को एकसूत्र में बांधकर भारत की एकता को सुदृढ़ किया। शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, जिसे इन महान नेताओं ने अपने परिश्रम और बलिदान से सींचा।
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी जी की कार्यशैली और कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर विनोद धामा ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सतीश शर्मा (पूर्व मंत्री), शशि भूषण शर्मा, ओमदत्त गुप्ता, अश्विनी त्यागी, सुनील चौधरी, डॉली त्यागी, नईम त्यागी, सुरेंद्र शर्मा, आबिद अली, हरीश कंसल, विनोद धामा, सविता गौतम, सविता जैसवाल, रूबी मलिक, समीना खातून, आरिफ राजा, भरत सिंह, कृपा शंकर, राजेश गुप्ता, सुनील कुमार, हसीन, ताहिर, देनदत्त शर्मा, लज्जा यादव, सुशील शर्मा व उमेश शर्मा उपस्थित रहे।






