Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

संजय नगर व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री के आगमन पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पुलिस प्रशासन, नगर निगम, खाद्य विभाग के द्वारा व्यापारियों का जो शोषण हो रहा है उसके विरोध में शुक्रवार को संजय नगर व्यापार मंडल ने 11:00 बजे से लेकर 12:00 बजे तक बाजार बंद रख कर किया प्रदर्शन जिसका मुख्य उद्देश्य शुक्रवार को गाजियाबाद में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के आगमन पर इस विरोध के द्वारा अपनी आवाज को पहुंचना था।

व्यापार मंडल अध्यक्ष विपिन गोयल और महामंत्री हरीश शर्मा ने बताया की सभी व्यापारी भारतीय जनता पार्टी का कोर वोटर है और गाजियाबाद के सरकारी अधिकारी पुलिस प्रशासन निगम प्रशासन और फूड विभाग पूरी तरह से व्यापारियों का शोषण करने का काम कर रहे हैं और आर्थिक रूप से कमजोर कर रहे हैं जिससे सभी व्यापारियों में गहरा आक्रोश है और यहां के अधिकारी भारतीय जनता पार्टी को कमजोर करने का काम कर रहे हैं।

इस मौके पर व्यापार मंडल के चेयरमैन प्रदीप गर्ग अध्यक्ष विपिन गोयल महामंत्री हरीश शर्मा कोषाध्यक्ष राजेंद्र गर्ग उपाध्यक्ष रितेश गर्ग उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता वाइस चेयरमैन रवि कुमार ठाकुर बबलू सिंह तेजवीर गौतम पंडित मूलचंद तोमर बालाजी मेडिकल स्टोर बेदी ट्रेलर ढींगरा इलेक्ट्रॉनिक प्रवीण भाई सत्यपाल सिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष के के शर्मा उपाध्यक्ष राजू भाई अशोक लाल सहित सैकड़ो की संख्या में सभी व्यापारी उपस्थित रहे।