Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नेहरु वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके कार्यक्रम में पं.अभय रुस्तम सोपोरी की सुरमयी प्रस्तुति

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 22 मई को नेहरू वर्ल्ड स्कूल में स्पिक मैके के सहयोग से एक विशेष संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रख्यात संतूर वादक पं. अभय रुस्तम सोपोरी ने अपनी कला का अद्भुत प्रदर्शन किया। पं. सोपोरी जो यूनाइटिड नेशन महात्मा गाँधी ग्लोबल पीस अवार्ड, नेशनल अटल शिखर सम्मान ए राधाकृष्णन नेशनल अवार्डए भरत शिरोमणि अवार्ड एवं जम्मू कश्मीर स्टेट अवार्ड से सम्मानित हैं। इस कार्यक्रम में पं. सोपोरी जी का साथ तबले पर सचिन शर्मा ने दिया, पखावज पर ऋषि शंकर उपाध्याय थे, जिनके सहयोग से प्रस्तुति और भी भावपूर्ण हो गई। अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान नेहरू वर्ल्ड स्कूल की कार्यकारी प्रमुख सुज़न होम्स और निदेशक प्रशासन के० पी० सिंह ने उपहार व पुष्प देकर किया।

पं. सोपोरी का यह प्रदर्शन न केवल संगीत बल्कि एक शिक्षाप्रद अनुभव भी रहा। उनक संतूर की मधुर धुनों ने कक्षा 10 से 12 के छात्रों को एक घंटे से भी अधिक समय तक मंत्रमुग्ध रखा। पं. प्रसन्ना ने भारतीय शास्त्रीय संगीत के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों को जानकारी दी, जैसे कि रागों की संरचना, सुरों का संयोजन, और संगीत की गहरी परंपरा। उन्होंने छात्रों को संगीत का व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए अपने वादन को अत्यंत संवादात्मक रखा, जिससे बच्चे भी इस अनुभव का हिस्सा बन सके।

छात्रों ने विशेष रूप से पं.सोपोरी जी की सादगी और सहजता से प्रभावित होकर भारतीय शास्त्रीय संगीत को करीब से समझने का अवसर पाया। उनके सवालों का उत्तर देते हुए पं. प्रसन्ना ने हर जानकारी को सरल और रोचक बना दिया, जिससे छात्रों में शास्त्रीय संगीत के प्रति न केवल रुचि बल्कि एक नई समझ भी विकसित हुई। इस आयोजन ने बच्चों को संगीत के प्रति एक गहरे जुड़ाव का अनुभव कराया और भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को आत्मघात करने का एक अनमोल अवसर प्रदान किया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ जिसे सीनियर स्कूल पिंसीपल मंजुला सिंह ने प्रस्तुत किया। जिसमें उन्होंने शास्त्रीय कलाकारों को कोटि-कोटि धन्यवाद दिया जिन्होनें नई पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत समझाने की जिम्मेदारी उठाई है। स्कूल ने इस अद्भुत आयोजन के लिए गाज़ियाबाद की सिटी कोऑर्डिनेटर आभा बंसल को भी धन्यवाद दिया, जिनके सहयोग से यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।