Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद 19 मई को गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में शौर्य तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में देशभक्त नागरिकों ने भाग लिया। यह यात्रा उत्सव भवन विजय नगर से प्रारंभ होकर स्वदेशी चौक प्रताप विहार तक निकाली गई। यात्रा का उद्देश्य देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता और शहीदों के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाना था। यह यात्रा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल एवं विधायक संजीव शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई।

विधायक संजीव शर्मा ने कहा शौर्य तिरंगा यात्रा का उद्देश्य न केवल देश के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सद्भाव को भी सुदृढ़ करता है। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा भाजपा कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रहित में अग्रणी रहे हैं। यह यात्रा उसी भावना को समर्पित है। आज जनसमूह ने यह सिद्ध कर दिया कि देशभक्ति अभी भी हमारी रग-रग में है। तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, बल्कि हमारी अस्मिता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक है। आज की यह यात्रा हर देशवासी में राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रबल करती है।

यात्रा में मंडल पदाधिकारी, पूर्व व वर्तमान पार्षदगण, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, वार्ड व बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक सहित वरिष्ठ भाजपा नेता हातम सिंह नागर, महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, निगम उपाध्यक्ष राजीव शर्मा, रानिता सिंह, मोनिका पण्डिता, प्रियंका पांडे, प्रमिला चौधरी, सुरेन्द्र नागर, यात्रा संयोजक सचिन डेढ़ा, संदीप चौधरी, विधानसभा यात्रा संयोजक सुनील यादव, संजय कांत शर्मा, राजकुमार नागर, अनिल सांवरिया, अनुज मित्तल, महिम गुप्ता, पवन शर्मा, धर्मेंद्र कुमार, वरुण नागर, हेमराज माहौर, देवेन्द्र चौधरी, रेनू चंदेला, पार्षद पूनम सिंह, पूर्व पार्षद लवली कौर, राहुल शर्मा, प्रतीक माथुर उपस्थित रहे।