यूपी – गाजियाबाद आशीहारा कराटे के 10 खिलाड़ियों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ जिसकी जानकारी उत्तर प्रदेश आशीहारा स्पोर्ट्स कराटे के चीफ तरुण शर्मा ने दी।
उन्होंने बताया गाजियाबाद में आयोजित डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता व चयन प्रक्रिया में आशीहारा कराटे एकेडमी के 11 खिलाड़ियों ने 19 मेडल काता और कुमिते इवेंट में जीते। जिसमें 9 गोल्ड मेडल 5 सिल्वर मेडल और 5 ब्रोंज मेडल शामिल हैं। जिसमें नौ खिलाड़ियों का दोनों इवेंट में स्टेट टूर्नामेंट के लिए सिलेक्शन हुआ और एक खिलाड़ी का सिर्फ काता इवेंट में सिलेक्शन हुआ। काता इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में गौरव बिष्ट, संतोष कुमार मिश्रा, आरती सैनी, संध्या भारती, अर्जुन सिंह, विपन कुमार शर्मा और अर्णव शर्मा । सिल्वर मेडल जीतने वालों में सुमित शाक्या, श्रेया सक्सेना और ब्रोंज मेडल जीतने वालों में रुद्रांश भटनागर शामिल हैं।
इसके साथ ही कुमिते इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वालों में संतोष कुमार मिश्रा, आरती सैनी और सिल्वर मेडल जीतने वालों में रुद्रांश भटनागर, संध्या भारती और विपन कुमार शर्मा इसके साथ ही ब्राउन मेडल जीतने वालों में गौरव बिस्ट, सुमित शाक्या, श्रेय सक्सेना और अर्जुन सिंह शामिल है। जो खिलाड़ी जिस इवेंट में जो भी मेडल जीता है उसका उसी इवेंट में सिलेक्शन हुआ है। अगर दोनों इवेंट में दो मेडल है तो उनका सिलेक्शन दोनों ही इवेंट में हुआ है।
सिलेक्शन होने पर सभी खिलाड़ियों को एसोसिएशन की ओर से बधाई दी गई और अकैडमी में मेडल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
उक्त प्रतियोगिता मोहन नगर के गणपती इंस्टीट्यूट में गाजियाबाद डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन कि ओर से आयोजित की गई थी। जिन खिलाड़ियों का चयन हुआ है वे सभी 9,10 जुलाई को नोएडा स्टेडियम में राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता को पुष्पेन्द्र रावत, अनिल कौशिक, नरेंद्र सिंह, सचिन त्यागी, अमर चौहान, दिनेश कुमार, तरूण शर्मा, अजय कुमार, आशीष कुमार, राजीव मुंडेलवाल, संदीप, सुनील कुमार आदि द्वारा सफल बनाया गया।
