Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

विभावरी तीज मेले का 6 जुलाई को उद्घाटन करने आएंगे अभिनेत्री उपासना सिंह

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

श्रीनाथ जी होटल एण्ड बेंकट में 6 एवं 7 जुलाई को लगेगा तीज मेला

यूपी – गाजियाबाद प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी तीज एवं रक्षाबन्धन के अवसर पर विभावरी संस्था द्वारा 27वां विशाल मेले का आयोजन 06 एवम् 07 जुलाई, 2024 को श्रीनाथ जी होटल एण्ड बेंकट, गाजियाबाद में किया जा रहा है।

विभावरी एक सामाजिक संस्था है जो कि समाज उत्थान में अपनी उत्कर्ष भूमिका निर्वाह कर रही है। विभावरी द्वारा यह मेला भी एक ऐसा उत्तम प्रयास है जो कि समाज में महिलाओं को व्यवसायिक रूप से अपने व्यवसाय को प्रस्तुत करने के लिऐ एक मंच देता है। यहाँ बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के साथ ये अपने उत्पादों को एक नया आयाम देती है। इस संस्था की चेयरपर्सन पिंकी मंगल हैं।

संस्था की चेयरपर्सन पिंकी मंगल ने बताया विभावरी मेले का उ‌द्घाटन 06 जुलाई को बॉलीवुड अभिनेत्री उपासना सिंह के द्वारा किया जायेगा। मेले में हस्तशिल्प, ज्वैलरी, डिजायनर वस्त्र, घर का जरूरी सामान, पेंटिंग, इलैक्ट्रॉनिक एवं इलैक्ट्रिकल्स, ऑटोमोबाइल तथा विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के स्टॉल लगाये जाते हैं। प्रत्येक वर्ष मेले में सभी वर्गों के स्त्री पुरूष तीज एवम् रक्षाबन्धन के लिए खूब खरीददारी करते हैं। गाजियाबाद शहर में लगने वाला यह एक अनोखा मेला है जिसमें सभी प्रकार के सांस्कृतिक रंग होते हैं तथा विभिन्न प्रान्तों से लोग यहाँ मेला लगाने आते हैं। मेला पूर्णतया वातानुकुलित होता है जोकि खरीददारों का मजा और भी बढ़ा देता है। मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, उत्तम वस्त्र आदि प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर महिला और बच्चे प्रफुल्लित होते हैं। प्रतियोगिताओं में जीतने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित किये जाते हैं।

कोषाध्यक्ष आशिमा जैन ने बताया मेले का प्रबन्धन विभावरी हाउसवाइफ एसोसिएशन द्वारा किया जाता है। अधिक जानकारी हेतु 8130361188 पर सम्पर्क किया जा सकता है। मेले में प्रवेश निःशुल्क है।

संस्था की प्रेजीडेंट चारू जैन ने कहा यह तो निश्चित है कि आपने आने वाले त्यौहारों पर शॉपिंग के लिए कुछ न कुछ तो सोच कर रखा ही होगा। अगर नहीं, तो जल्दी से अपनी लिस्ट बना लें मेले में आपको वो सभी कुछ मिलेगा जो आपने सोचा है। तो तैयार हो जाइये शॉपिंग के लिए। मेले में खाने के अलग-अलग प्रकार के व्यंजन होंगे।