यूपी – गाजियाबाद पूर्व विधायक शहीद प्यारे लाल शर्मा की जयंती पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।
पूर्व विधायक शाहिद प्यारेलाल शर्मा के 99 वें जन्म दिवस के अवसर पर रविवार को मालीवाड़ा स्थित शहीद प्यारेलाल शर्मा पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कांग्रेस सपा रालोद भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों एवं समाजसेवी संस्थाओं के लोगों ने पहुंचकर शाहिद प्यारेलाल शर्मा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। प्यारेलाल शर्मा जी के पुत्र व पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी ने कहा कि पिता के आदर्शों को उन्होंने अपने जीवन में आत्मसात किया हुआ है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, एमएलसी दिनेश गोयल, नवीन पोले, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, जेके गोड, रामआशरे शर्मा, सपा नेता राहुल चौधरी, राजदेवी चौधरी, कामेश्वर त्यागी, वी.के अग्रवाल, बी.के हनुमान, नसीम खान, जाकिर सैफी, आशीष प्रेमी, प्रेम प्रकाश चीनी, सुभाष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, जेपी यादव, विनोद शर्मा, श्रीचंद दिवाकर, कमल शर्मा, मधु चौधरी, अरुण चौधरी भुल्लन, हरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र कंडेरा, प्रहलाद शर्मा, रियासुद्दीन सलमानी, दिनेश शर्मा, दीपक त्यागी, पार्षद राजेंद्र तीतोरिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।







