Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20240907-WA0005
PlayPause
previous arrow
next arrow

केंद्रीय मंत्री जनरल डॉ वीके सिंह ने राम भाव के रंग में राम भक्तों संग खेली होली

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद रविवार को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉक्टर विजय कुमार सिंह द्वारा गाजियाबाद कविनगर स्थित ट्रिनिटी बैंकट होल में आयोजित ‘होली मिलन कार्यक्रम’ के दौरान गाजियाबाद के सभी माननीय क्षेत्रवासी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जनरल साहब ने भगवान श्री राम के चरणों में प्रणाम, पुष्प अर्पित कर सभी गाजियाबाद क्षेत्रवासियों के साथ होली खेली और सभी को राम होली की शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस भव्य और दिव्य कार्यक्रम में जनरल साहब की धर्मपत्नी भारती सिंह ने सभी महानुभावों का स्वागत किया।

रंगोत्सव व सांस्कृतिक संगम से भरे इस कार्यक्रम में गाजियाबाद वासियों ने एक दूसरे को गले लगाकर होली के पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में रामलीला के सुंदर दृश्य व लोकगीतों का संचालन हुआ। जिसको सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों ने भक्तिभाव से सुना और सुनकर सभी श्रीराम की भक्ति में भावविभोर हो गए।