यूपी – गाजियाबाद श्री बालाजी एवं खाटू श्यामजी मंदिर श्याम मार्ग गाजियाबाद के प्रांगण में दैनिक ताली संकीर्तन की श्रंखला में श्याम बाबा की छठी बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई।भजन प्रवाहक गिरीश शर्मा की उपस्थिति में सभी श्याम प्रेमियों ने नाचते झूमते बधाई गाते हुए श्याम बाबा का गुणगान किया और छठी उत्सव मनाया।
इस अवसर पर श्याम बाबा को कढ़ी चावल का भोग लगाकर सभी श्याम प्रेमियों को वितरित किया गया। यह सभी कार्य पंडित शशिकांत शास्त्री के सानिध्य में एवं श्री खाटू श्याम कुटुम्ब सेवा परिवार के संरक्षक राकेश कुमार करन एवं परिवार के सभी सदस्य द्वारा किया गया।






