व्यापारियों ने राजीव शर्मा का नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने पर किया स्वागत

यूपी – गाजियाबद अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल ने नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष बनने पर राजीव शर्मा को दी बधाई।

व्यापारी नेता संदीप बंसल ने बताया हर दिल अजीज, कुशल व्यवहारी, मृदुभाषी, लोह पुरुष पार्षद राजीव शर्मा को नगर निगम कार्यकारिणी गाजियाबाद का निर्विरोध उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर शुभकामनाएं व बधाई उनके निवास स्थान पर जा कर दी गई। प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष संदीप बंसल कोषाध्यक्ष दीपक गर्ग जिला चेयरमैन संजय गुप्ता, राजेश बंसल सहित अनेक व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।