• कोविड के बाद दिल्ली एनसीआर का पहला केस
यूपी – गाजियाबाद हर्ष ईएनटी हॉस्पिटल के प्रख्यात ईएनटी डॉ बी पी त्यागी ने बताया एक फ़ीमेल मरीज़ जो 70 साल की है उनके बाये कान में काला फंगस पाया गया है। जो कोविड के बाद दिल्ली एनसीआर का पहला केस है। रिपोर्ट के बारे में मरीज़ को बता दिया गया है। उनका कान का ऑपरेशन किया जाएगा व उसके बाद उनको इंजेक्शन ऐम्फोट्रेसिन बी भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया इसकी सूचना सीएमओ ऑफिस को दे दी गई है।






