यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रीय जाट महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सरोहा के द्वारा अजय प्रमुख (अजय पाल सिंह) को राष्ट्रीय जाट महासभा भारत का उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि अजय प्रमुख राष्ट्रीय लोक दल से जुड़े हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजापुर ब्लॉक से प्रमुख रहे हैं, दो बार जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद, वह 2017 में मुरादनगर से विधानसभा के लोकदल के प्रत्याशी और शूटिंग बॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष भी हैं।






