यूपी – गाजियाबाद रत्न ग्लोबल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ध्वजारोहण के साथ-साथ स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
रत्न ग्लोबल स्कूल में धवजरोहण के उपरांत वरिष्ठ अधिवक्ता सरदार हरप्रीत सिंह जग्गी प्रदेश अध्यक्ष आतंकवाद विरोधी मोर्चा ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभ कामना देते हुए विधालय के बच्चो के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमे जननी व जन्म भूमि का नमन करना चाहिए और हमे अपने देश के लोकतंत्र पर गर्व है जो सभी को समानता का अधिकार प्रदान करता है। विद्यालय के चेयरमैन एस एस भाटी ने शाल व स्मृति चिन्ह देकर हरप्रीत सिंह जग्गी को सम्मानित किया।इस अवसर पर प्रबंधक कपिल भाटी, राजेन्द्र शर्मा प्रभारी पश्चिम प्रदेश आतंकवाद विरोधी मोर्चा, डॉ विनोद नागर ने भी अपने विचार व्यक्त किए उन्हे भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरबीर यादव, ध्रुव, विनोद रस्तोगी, ज्योति बेनीवाल, अमित यादव, सचिन नागर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






