Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20250913-WA0011
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस महानगर पर मनाई पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर मण्डल अध्यक्षों के साथ मीटिंग की और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी की जयंती पर पुष्प माला अर्पित करके जयंती कार्यक्रम बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।

महानगर अध्यक्ष वीर सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कार्यों और जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री 1969 से 1970 रहे। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री के रूप में भी कार्य किया। वे वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे। 1983 से 1986 तक वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे। इस मौके पर संगठन सृजन के तहत रवींद्र चौधरी, नंदकिशोर, डॉ प्रमोद यादव और फहीम अहमद सिद्दीकी को महानगर कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद में मनोनीत पत्र देकर शामिल किया गया और उनके कांग्रेस पार्टी में सम्मिलित होने पर उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर अध्यक्ष वीर सिंह, कोषाध्यक्ष त्रिलोक सिंह, संगठन प्रभारी विकास शर्मा, उपाध्यक्ष सूर्यकांत, उपाध्यक्ष समसूदीन सैफी, उपाध्यक्ष स्माइल खान, महासचिव अमित कुमार बंटी, महानगर विधि विभाग अध्यक्ष एडवोकेट चन्द्रपाल, महानगर अनुसूचित विभाग अध्यक्ष आशीष प्रेमी, मण्डल प्रभारी जगतार सिंह भट्टी, वार्ड अध्यक्ष सूफिनिजामुद्दीन सैफी, मण्डल अध्यक्ष अमन सैमुएल, महासचिव अब्दुल कादिर खान, उपाध्यक्ष राकेश कुमार, सचिव हाफिज सलमानी, महासचिव रवि शंकर सूर्या, उपाध्यक्ष हरीश गोयल, हरिराम भारद्वाज, उपाध्यक्ष श्रीचंद दिवाकर, पूर्व महासचिव रवींद्र चौधरी, वार्ड अध्यक्ष नंदकिशोर और मण्डल अध्यक्ष एडवोकेट प्रमोद यादव उपस्थिति रहे।