Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20250815_073345_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

उत्थान वाटिका में उत्थान समिति ने धूमधाम से मनाया 79वां स्वतंत्रता दिवस

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी -गाजियाबाद स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्थान समिति द्वारा महाराणा प्रताप चौक स्थित उत्थान वाटिका में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत और भारत माता की जयकारों के साथ हुई। वातावरण देशभक्ति की भावनाओं से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर समिति के संरक्षक राजकुमार शिशोदिया ने तिरंगा फहराया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत की संस्कृति हमें परिवार और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देती है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह अपने परिवार के साथ-साथ समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान दे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आत्मसात कर राष्ट्र की प्रगति में भागीदार बनें।

वहीं वरिष्ठ सदस्य एच. एन. सिंह ने ध्वजारोहण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान का प्रतीक है। तिरंगा हमें त्याग, साहस और एकता का संदेश देता है।

समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। जिनमें प्रमुख रूप से अवधेश कटियार, मनोज मिश्रा, विनीत गोयल, अभिषेक सिंघल, वाई. पी. सिंह, गौरव राणा, अरविंद चौहान, वाई. एस. कंसल, मनोज अग्रवाल, बबीता सिंह, उमा मिश्रा, प्रतिमा कटियार, प्रीति, निर्मला, प्रमोद देवी, जतिन चौधरी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति की भावना को जीवंत किया।

उत्थान समिति के चेयरमैन सत्येन्द्र सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “यह दिन केवल उत्सव नहीं बल्कि हमारे लिए आत्ममंथन का अवसर है। आज़ादी हमें कितने बलिदानों के बाद मिली है, इसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए। हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उत्थान समिति सदैव समाज के सांस्कृतिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय उत्थान के लिए कार्य करती रही है और भविष्य में भी इस दिशा में अपने प्रयासों को और व्यापक बनाएगी।

ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने आपसी एकता और भाईचारे का संदेश दिया। तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज़्बे से ओतप्रोत यह समारोह सभी के लिए एक यादगार क्षण बन गया।