
यूपी – गाजियाबाद शनिवार को नेहरू वर्ल्ड स्कूल में कैम्ब्रिज कक्षाओं का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसमें कैम्ब्रिज कक्षाओं के एक से छह तक के लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। यह समारोह दो पारियों में सपन्न हुआ।

विद्यालय की एग्जीक्यूटिव हैड सुजैन होम्स ने छात्रों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के समारोह छात्रों में आत्मविश्वास, सहनशीलता तथा सहयोग की भावना का विकास करते हैं। ये छात्रों की बहमुखी प्रतिभा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। समारोह के मुख्य अतिथि डा० भानु बत्रा और डा० विधि सरीन रहे।

समारोह के प्रारंभ में छात्रों ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसमें उन्होंने सत्र 24-25 की उपलब्धियों का उल्लेख किया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण इसकी कहानी ‘मैं, मेरा और मेरी बबल दुनिया’ थी जिसकी प्रस्तुति अंग्रेजी में थी। एह कहानी बच्चों में उत्पन्न आधुनिक समस्या को उजागर करती है। कहानी दो अनोखे मजेदार पात्रों नूडल (लड़कियों) और डूडल (लड़कों) को लेकर प्रारंभ होती है। नूडल अपनी गलतियों को कभी स्वीकार नहीं करतीं बल्कि उसका दोष दूसरों पर डालकर कहतीं है कि मेरी गलती नहीं है। डूडल को स्वयं से किए कार्यों पर बहुत गर्व है पर वे आंतरिक और बाहरी स्थानों के कार्यों में अंतर रखना नहीं समझ पाते। उनका उत्साह और उनकी चंचलता उन्हें कई स्थानों पर मुश्किलों में डाल देता है। कहानी यह संदेश देने का प्रयास करती है कि हर कार्य को करने का सही समय व सही स्थान होता है जिसके अनुसार ही व्यक्ति को उसे समझना व उसका सम्मान करना चाहिए। उतार-चढ़ावों, भावनाओं, संवादों व नृत्यों से भरपूर यह प्रस्तुति हमें यह भी सिखाती है कि गलतियाँ हमारे जीवन का हिस्सा हैं पर उनसे कुछ सीखना ही असली सफलता है। छात्रों के अभिनय, नृत्य तथा संगीत ने सभी का दिल जीत लिया। आमंत्रित अभिभावकों व अतिथिगणों ने छात्रों की इस प्रस्तुत्ति का भरपूर आनन्द उठाया व उनके अभिनय और नृत्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
समारोह के अंत में विद्यालय के डायरेक्टर डा० अरुणाभ सिंह ने छात्रो के अभिनय, नृत्य की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी तथा अतिथिगणों और अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।