Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260403-WA0028
PlayPause
previous arrow
next arrow

देर में जातीय जनगणना कराना मोदी सरकार का एतिहासिक फैसला : नरेन्द्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के मंत्री एवं भाजपा ओ0बी0सी0 मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप ने मुजफ्फरनगर के पंजाबी बारात घर पचेड़ा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिए गए सामान्य जनगणना के साथ जातीय जनगणना कराये जाने के फैसले को लेकर आयोजित धन्यवाद मोदी सम्मेलन में पिछड़े समाज के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि 1931 में अंग्रेजों के द्वारा देश मे जातीय जनगणना करायी गयी थी। हमारी सरकार यह जनगणना 2021 में कराना चाहती थी, किन्तु कोविड जैसी प्राकृतिक महामारी के चलते नहीं करायी जा सकी।

मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि यह कास्ट सेंसस देश के वंचित, पिछडे़ और उपेक्षित वर्गों को समाज में अपनी एक सही पहचान दिलायेगा और वहीं सरकारी योजनाओं तथा नौकरियों में उनको उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में यह एक निर्णायक पहल साबित होगा।

उन्होंने कहा आजाद भारत में पहली बार सर्व जातियों की जनगणना कराये जाने का फैसला देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा लिया गया है।
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने कहा कि इस फैसले का 140 करोड़ देशवासियों की ओर से मैं स्वागत एवं सराहना करता हू। 
मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने जाति जनगणना के इस निर्णय को सामजिक न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए इसका स्वागत करते हुए यह कहा है कि 140 करोड़ देशवासियों की जीवन धारा को बदलने व उनके चहुमुखी विकास में (सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक, राजनैतिक) यह निर्णय कारगर साबित होगा।