Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

मदुराई के श्री अम्बे माताजी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले दिन निकली जलयात्रा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

राजस्थान के लोग पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति, विरासत, परम्परा व सनातन धर्म का परचम फहरा रहे है : नारायण गिरि महाराज

तमिलनाडु – मदुराई श्री अम्बे माताजी मंदिर का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव गुरूवार से शुरू हो गया। महोत्सव के पहले दिन प्रातः प्रायश्चित संकल्प के साथ जल यात्रा निकाली गई। जलयात्रा में सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनका रथ यात्रा में सबसे आगे था। उनके रथ के पीछे महंत बाबू गिरि महाराज, महंत प्रेम भारती महाराज, महंत वल्लभ गोविंद दास महाराज, महंत शिव गिरि महाराज, महंत भीम गिरि महाराज, महंत जगदीश दास महाराज, महंत काशीनाथ महाराज, समेत अन्य संतों के रथ थे।

श्री श्री 1008 मंगलाई नाथ महाराज मठ सुराणा के पावन सानिध्य में श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट द्वारा आयोजित जलयात्रा पुराने मंदिर से शुरू हुई और उसने नए मंदिर जहां प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है, वहां विश्राम लिया। जलयात्रा के बाद पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, देव आवाहन पूजा, मूर्ति जलाधिवास, धान्याधिवास का आयोजन हुआ जिसमें देश भर से आए संतों व हजारों भक्तों ने भाग लिया। हवन में सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली तथा विश्व शांति-कल्याण की कामना से आहुति दी गई।

श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि राजस्थान के लोग देश ही नहीं पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति, विरासत, परम्परा व सनातन धर्म का परचम फहराने का कार्य कर रहे हैं। श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट व श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज सभा के पदाधिकारियों ने विश्व प्रसिद्ध मीनाक्षी देवी की नगरी मदुराई में धर्म, भक्ति व आध्यात्म की जो ज्योत श्री अम्बे माताजी मंदिर के माध्यम से प्रज्जवलित की है, वह लाखों लोगों के जीवन को ज्ञान, धर्म, सत्य व न्याय के प्रकाश से आलोकित कर रही है। दूसरे दिन 30 मई को यशवर्धक प्रतिष्ठा देव पूजन, अग्नि स्थापन, हवन, मूर्ति विभिन्न अधिवास, स्नपन, देवनगर भ्रमण, शयाधिवास, रात्रि जागरण तथा 31 मई को तीसरे दिन उत्साहवर्धक प्रतिष्ठा देव पूजन, हवन, न्यास, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महाप्रसादी, संत-महात्मा ब्राहमण भेंट पूजा सम्मान, अतिथि स्वागत सम्मान का आयोजन होगा। पहले दिन सभी धार्मिक अनुष्ठान श्री दूधेश्वर वेद विद्या पीठ के प्रधानाचार्य तयोराज उपाध्याय की देख-रेख में हुए।

इस अवसर पर श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज ट्रस्ट के अध्यक्ष मोहनलाल चौधरी, उपाध्यक्ष हुकुम सिंह दहिया व जामत राज सुंदेशा, महामंत्री पुनभाराम प्रजापत, सचिव रमेश कुमार रावल व मादाराम चौधरी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, श्री मदुराई राजस्थानी सेवा समाज सभा के अध्यक्ष जुहार सिंह चौहान, उपाध्यक्ष तेजारात सुथार, जीणाराम प्रजापत, महासचिव छैल सिंह दहिया, सह सचिव ओमप्रकाश चौधरी, अमराराम देवासी, कोषाध्यक्ष गुमानाराम चौधरी, सह कोषाध्यक्ष वगतावर सिंह देवडा, हंजाराम माली, प्रचार मंत्री रमेश कुमार घांची, बाबू सिंह परिहार, पूर्वअध्यक्ष गोविंद राम रावल, धन सिंह दहिया, गोक सिंह परमार, गंगा सिंह सिंधल, नवरत्न सोनी भी मौजूद रहे।