Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गरीब कन्याओं का विवाह कराना सबसे बड़ा पुण्य : नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

श्रीनाथ होटल एंड बैंक्विट में आयोजित किया गया सामूहिक विवाह समारोह

यूपी – गाजियाबाद कविनगर महिला मंडल के द्वारा सामाजिक समरसता को बढ़ाने और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की जिंदगी को संवारने के लिए शुक्रवार को श्रीनाथ बैंक्विट हॉल गाजियाबाद में निशुल्क विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवतियों की शादी कराई गई। जिसमें कोई दहेज नहीं लिया गया। साथ ही उनके जीवन गुजारने के लिए उन्हें उपहार, सम्मान और सामान दिया गया। सभी विवाह कार्यक्रम में आए अतिथियों को भोजन भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप, भाजपा  महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और मंत्री प्रतिनिधि सौरभ जयसवाल बतौर अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। सभी ने वर वधु को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री और कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे नरेंद्र कश्यप ने कहा है कि युवतियों का निशुल्क विवाह कराना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि कवि नगर महिला मंडल द्वारा यह बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है। गरीब  आय वर्ग की कन्याओं का निशुल्क और बिना दहेज वाला विवाह कराकर एक सामाजिक संदेश देने का काम किया गया है। तो वही समाज के अन्य लोगों को भी इस और कदम उठाना चाहिए।

कवि नगर महिला मंडल द्वारा आयोजित निशुल्क और गरीब वर्ग के लिए आयोजित कन्या विवाह का सबसे खास बात यह थी कि बिना दहेज के विवाह किए गए। सभी जोड़ों को उपहार, वस्त्र, जरूरत का सामान भी निशुल्क वितरित किया गया है। भोजन एवं परिवार  से संबंधित वस्तुओं की व्यवस्था आयोजको के द्वारा की गई थी। जिसमें सभी धर्म और सभी जातियों को खुला निमंत्रण था। इस कार्य में कवि नगर महिला मंडल की महिलाओं के साथ ही समाज के अन्य वर्ग के लोगों ने भी सहयोग किया है।

कन्याओं का निशुल्क विवाह कराना उनकी तमाम व्यवस्था और तैयारी करने में मुख्य रूप से कवि नगर महिला मंडल की प्रोग्राम चेयरपर्सन रुचि बिंदल, अंजू अग्रवाल, अनामिका अग्रवाल, अंजू सोनी, सीमाक्षी जायसवाल, पूनम तायल, झरना गर्ग एवं समस्त कवि नगर महिला मंडल गाजियाबाद का महत्वपूर्ण सहयोग और योगदान रहा।