त्यागपत्र देने का कारण अराजकता एवं समाज का कार्य न होना
यूपी – गाजियाबाद राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से त्यागपत्र देने के बाद समाज में और अन्य लोगों में तरह-तरह के झूठे दुष्प्रचार पर लगाम लगाने के लिए और सभी को सच्चाई से अवगत कराने के लिए डॉ बी पी त्यागी ने पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपना पक्ष रखा। और बताया राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल के माध्यम से श्रीकांत त्यागी अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करना चाहते हैं।
डॉ बी पी त्यागी ने बताया राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से अब मेरा ना प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। मेरा त्याग पत्र संस्था को मिल चुका है और उन्होंने उसे मान लिया है।
डॉ बी पी त्यागी ने पार्टी छोड़ने का कारण अराजकता व समाज कल्याण का काम न होना और उस के विषय में कोई रणनीति न कोई दूर दृष्टि होना तथा श्रीकांत की मनसा समाज का कार्य न करके अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करना था। उन्होंने बताया हमारे बीच जो विवाद हुआ उस कारण से समाज और लोक कल्याण के लिए जो पैसे श्रीकांत को दिए गए वो वापस मांगने पर 20 लाख तो वापस आ गए पर बचे हुए 30 लाख देने में आनाकानी करने लगे और अब समाज और अन्य लोगों में तरह-तरह के झूठे दुष्प्रचार कर रहे हैं इसलिए आज आप सबको बुलाकर अपना पक्ष रख रहा हूं ताकि लोगों में एवं समाज में किसी प्रकार का दुष्प्रचार न हो और गलत संदेश न जाए।







