डॉक्टर को ग्रीवियस इंजरी जिसमें तीन महीने से लेकर तीन साल तक की सजा का प्रावधान : डॉ बीपी त्यागी
यूपी – गाजियाबाद खड़ी ओवरटेक के मामले में कवि कुमार विश्वास के सुरक्षा गार्ड्स द्वारा डॉ पल्लव वाजपेई के साथ मारपीट करने को लेकर डॉक्टरों में रोष है जिसको लेकर गुरुवार को वसुंधरा स्थित आईएमए वेस्ट भवन में आईएमए पदाधिकारियों द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन कर अपना पक्ष रखा गया। जिसमें वरिष्ठ सर्जन और प्रोफेसर डॉक्टर बृजपाल त्यागी भी शामिल हुए जहां उन्होंने मीडिया के समक्ष डॉ पल्लव वाजपेई के समर्थन में अपनी बात को रखी। वरिष्ठ सर्जन प्रोफेसर डॉ बृजपाल त्यागी दिल्ली एनसीआर में इकलौते ऐसे डॉक्टर हैं जो एलएलबी और एलएलएम हैं।
डॉ बृजपाल त्यागी ने बताया कान और चेहरे पर हुई इंजरी को ग्रीवियस इंजरी माना जाता है। ग्रीवियस इंजरी होने पर लगने वाली धाराओं में तीन महीने से लेकर तीन साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने कहा डॉ पल्लव वाजपेई के केस में आईएमए द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा उसमें हमारा पूर्ण रूप से समर्थन रहेगा। जो भी किसी चिकित्सक के साथ मारपीट करेगा निश्चित तौर पर पूरा देश और समाज उसके विरोध में खड़ा होगा।
प्रेस कांफ्रेंस में विभिन्न क्षेत्रों की आईएमए गाजियाबाद, नोएडा, मोदीनगर एवं नोएडा एक्सटेंशन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिवों ने भी प्रतिभाग किया।







