Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

पाल समाज सभा ने देवी अहिल्याबाई होलकर का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद पाल समाज सभा गाजियाबाद के तत्वावधान में आज देवी अहिल्याबाई होलकर जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े धूमधाम से लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पाल समाज सभा के अध्यक्ष आदित्य राय चंदेल द्वारा की गई। पाल समाज सभा की समस्त कार्यकारिणी द्वारा विधिवत कार्यक्रम को संचालित किया गया जिसमें वर्तमान गाजियाबाद महानगर की प्रथम व्यक्ति कही जाने वाली मेयर साहिबा श्रीमती सुनीता दयाल, उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप शहर विधायक भाई अतुल गर्ग, साहिबाबाद क्षेत्र विधायक सुनील शर्मा को फूल माला पहना कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा 17वीं सदी में किए गए लोक कल्याणकारी मानव कल्याणकारी कार्यो पर विद्वान जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर्ची से जुड़ी हुई हजारों कहानियों का वर्णन किया।

कार्यक्रम का संचालन पाल समाज सभा के महामंत्री गोपाल लाल पाल व पूर्व विधायक राजेश पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के समक्ष दीप प्रज्वलित मंत्री नरेंद्र कश्यप महापौर सुनीता दयाल व पाल बघेल समाज के आनेवाले वरिष्ठ गणों व मातृशक्ति को साथ लेकर किया गया।
पाल समाज सभा की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अतुल गर्ग, विधायक सुनील शर्मा को देवी अहिल्याबाई होल्कर का चित्र मोमेंटो व अंग वस्त्र भेंट कर पुष्पमाल पहनाकर सम्मानित किया गया। सभागार में गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश व संपूर्ण प्रदेश से आये हुए सैकड़ों पाल बघेल समाज के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आए हुए तमाम विद्वानों ने भी मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर को अपनी पुष्पांजलि अर्पित कर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
महापौर सुनीता दयाल ने मातेश्वरी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को आश्वस्त किया कि मातेश्वरी जी के द्वारा किए गए उन असंख्य कार्यों में से अगर हम लोग कुछ परसेंट भी उनके कार्यों का अनुसरण करें जिसमें असाहयों को सहायता देते हुए शिक्षा स्वास्थ्य की व्यवस्था कराएं तो सही मायने में मातेश्वरी के लिए सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पार्षदों को मोमेंटो अंग वस्त्र देकर माल पहना कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली बच्चों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सम्मानित किया गया।