Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मिट्टी मालिश से शरीर को रोगमुक्त किया जाता है : मनमोहन वोहरा

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद गंगा घाट छोटा हरिद्वार मुरादनगर में अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान द्वारा योगिक मिट्टी मालिश एवं गंगा स्नान का आयोजन हर्षोल्लास से संपन्न हुआ, जिसमें 300 से अधिक साधकों और संस्थान के लगभग सभी पदाधिकारियो ने भाग लिया।

योग सत्र का शुभारंभ संस्थान के महामंत्री दयानन्द शर्मा ने ओम की ध्वनि और गायत्री मंत्र से किया। संस्थान के उपाध्यक्ष मनमोहन वोहरा ने वीरेचन क्रिया, सुदर्शन भस्रिका आदि प्राणायाम और योगासन का अभ्यास कराया। उन्होंने (मड बाथ) मिट्टी मालिश स्नान क्यों करा रहे हैं पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि हमारा शरीर पंच तत्वों से पृथ्वी, अग्नि, जल, वायु और आकाश से बना  है। हमारे शरीर में 70% से 72% जल,14% पृथ्वी तत्व, (मांस पेशियां हड्डी रक्त), 4% वायु, 4% अग्नि, शेष आकाश है।पृथ्वी पंचतत्वों में पांचवा और अन्तिम तत्व है। पृथ्वी तत्व अन्य चार तत्वों का रस है। हमारा शरीर भी इन्ही पंचतत्वों से बना है।अप्राकृतिक आहार विहार और विचार से शरीर में इन पंचतत्वों का असंतुलन हो जाता है जिसके फलस्वरूप हम रोगी हो जाते हैं। मिट्टी मालिश के माध्यम से शरीर को रोगमुक्त किया जाता है। शरीर की बहुत सारी पीड़ाएं तो मिट्टी मालिश के प्रयोग से कुछ ही क्षणों बाद शांत हो जाती हैं।

संस्थान के अध्यक्ष केके अरोड़ा ने बताया कि योगिक मिट्टी तैयार करने के लिए शरीर को निरंतर पोषित करने वाली मिट्टी में मुलतानी मिट्टी, एलावेरा, नीम, चंदन का चूरा एवं हल्दी आदि डालकर एक दिन पूर्व तैयार किया जाता है। इसके प्रयोग से हमारी त्वचा में एक विशेष चमक आ जाती है। मिट्टी में रोग दूर करने की अपूर्व शक्ति है क्योंकि मिट्टी में जगत की समस्त वस्तुओं का एक साथ रासायनिक सम्मिश्रण सर्वाधिक विद्यमान है जबकि किसी एक दवा या कई दवाओं के मिक्सचर में उतना रासायनिक सम्मिश्रण सम्भव नही हो सकता।

इसके बाद कार्यकर्ताओं द्वारा सभी साधकों को मिट्टी वितरित की गई। सभी साधकों ने अपने शरीर पर मिट्टी का लेप लगाया और आधा घंटे सूखने के बाद सभी ने गंगा घाट पर गंगा स्नान किया। महिलाओं और पुरुषों के नहाने की व्यवस्था अलग-अलग थी। घाट के समीप यूआईएमटी कॉलेज में योगी प्रवीण आर्य ने भजनोपदेश द्वारा साधकों का मन मोह लिया। वहीं शांतिपाठ एवं भोजन-प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री लक्ष्मण गुप्ता, अशोक शास्त्री, राजेश शर्मा, अशील कुमार, डीके अरोड़ा, राम प्रकाश गुप्ता, त्रिलोक शास्त्री, मीता खन्ना, वीना वोहरा, हरिओम सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, विभा भारद्वाज, दर्शना मेहता, डा मधु पोद्दार, डा आरके पोद्दार, डा प्रमोद सक्सेना, प्रदीप त्यागी उपस्थित रहे।