यूपी : गाजियाबाद अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के द्वारा प्रायोजित श्रीमद्भगवद्गीता पर आयोजित काव्य प्रतियोगिता की अपार सफलता के उपरांत अब संस्था नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर होने को तैयार है। गाजियाबाद के लोहिया नगर स्थित हिंदी भवन में अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में तय किया कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती को भव्यतम तरीके से आयोजित किया जाएगा जिससे कि विश्व का प्रत्येक नागरिक उनके विचारों से परिचित हो सके।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह प्रस्ताव रखते हुए अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि यह हम सबका सौभाग्य है कि हमारा जन्म उस कुलवंश में हुआ है जिसमें राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जैसा तेजस्वी और निर्भीक विचारक जन्मा। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के विचार सम्पूर्ण मानवता और राष्ट्र के विषय मे कालजयी है। उनके विचारों पर चलकर सनातन धर्म और भारत राष्ट्र को पुनः विश्व मे अग्रणीय स्थान पर पहुँचाया जा सकता है। अगर दिनकर के विचारों की अनदेखी की गई तो वह दिन दूर नहीं जब यह राष्ट्र टुकड़े टुकड़ो में विभाजित होकर बर्बाद हो जाएगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष से अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ प्रत्येक वर्ष उनकी जयंती को राष्ट्र रक्षा संकल्प दिवस के रूप में मनाया करेगा। यह कार्य हम जातिवादी स्वरूप में नहीं बल्कि राष्ट्र को समर्पित राष्ट्रीय एकता के संकल्प के साथ करेंगे।
उनके प्रस्ताव का समर्थन करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री डॉ उदिता त्यागी ने कहा कि हम ब्रह्मर्षि राष्ट्र और समाज से मांगने या छिनने के लिये नहीं बल्कि राष्ट्र और समाज को देने के लिये जन्म लेते हैं। यूँ तो हम हजारो वर्षो से सामान्य रूप से किसान हैं पर जब भी धर्म और राष्ट्र पर संकट आया है तभी हमने अपने हल और कुदाल को गला कर शस्त्र गढ़े हैं और हर सम्भव बलिदान दिया है।हम भगवान परशुराम, आचार्य चाणक्य, पुष्यमित्र शुंग, राजा दाहिरसेन, पेशवा बाजीराव, वीर सावरकर के कुलवंश में जन्मे हुई लोग हैं।आज जब धर्म और देश संकट में है तो हम क्षुद्र बातो में नही फंस सकते। हम अपनी तरफ से हर सम्भव प्रयास करेंगे कि जिस तरह हम अपने गौरवशाली पूर्वजो पर गर्व करते हैं, उसी तरह से आने वाली पीढियां हम पर गर्व करें।
अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हरियाण से कार्यकारी अध्यक्ष सुनील त्यागी उपाध्यक्ष एल0एन0 त्यागी प्रयागराज से उपाध्यक्ष एडवोकेट भावेश राय आगरा से उपाध्यक्ष डा0 धर्मेन्द्र त्यागी जोनल हैड बबलू त्यागी मुरैना से उपाध्यक्ष गिरिराज हरियाण से उपाध्यक्ष प्रवीन त्यागी दिल्ली से जोनल हैड अम्बरीश त्यागी संरक्षक अनिल त्यागी हाकिम सिंह त्यागी नीरज त्यागी सुशील त्यागी रूड़की से नवीन त्यागी मुज़फ़्फ़रनगर आशू त्यागी गाजियाबाद से भागेश त्यागी संभल से और देश भर के अन्य सदस्य सम्मलित हुए।

