अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण

यूपी – गाजियाबाद निदेशक प्रशासन एवं विकास, पशुपालन विभाग उ०प्र० के आदेश पर अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों का जनपद गाजियाबाद में निरीक्षण किया जाना है। जिसके लिए नामित डा० ब्रजवीर सिंह संयुक्त निदेशक पैथोलाजिस्ट मेरठ मण्डल को 22 अप्रैल से 05 मई, 2022 के मध्य समस्त अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों का निरीक्षण करना है।
रविवार को मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद मे संचालित अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों का तीसरे दिन डा० ब्रजवीर सिंह नोडल अधिकारी के साथ डा० महेश कुमार मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद द्वारा निरिक्षण किया गया। जनपद में कुल 22 अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थल संचालित है, वर्तमान में कुल 3948 गो वंश संरक्षित है। जिनमें से 24 अप्रैल को औरंगाबाद गदाना, कान्हा गौशाला मोदीनगर, पट्टी का अस्थाई / स्थाई गो आश्रय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे। ग्रीष्म ऋतु मे गौवंश की सुरक्षा हेतु शेड पर्याप्त मात्रा में भुसा व अन्य आवश्यक फीड यथा चारा दाना इत्यादि के साथ-साथ पीने हेतु स्वच्छ / ताजा पानी, उपचार, चौकीदार की व्यवस्थायें दुरूस्त पायी गयी, कोई भी कमी निरीक्षण के समय अवलोकित नही हुई। जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों पर कुल 695 कुन्तल भूसा भण्डारित है। जिसमें से दानदाताओं के द्वारा 20 कुन्तल एवं शासन से प्राप्त धनराशि से 675 कुन्तल क्रय किया जा चुका है।