यूपी – गाजियाबाद नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस (23 जनवरी 1897) के शुभ अवसर पर सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी का प्रदेश सम्मेलन गाजियाबाद में संपन्न हुआ। जिसमें देवरिया निवासी जल पुरुष सामाजिक कार्यकर्ता विजय जुआठा को सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी (सुभास पार्टी) प्रदेश सम्मेलन एफ-10, जगदीश नगर, पटेल नगर गाजियाबाद में संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने प्रदेश भर से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी भारतीय संस्कृति त्याग, बलिदान, स्वाभिमान की विचारधारा वाली पार्टी है। पार्टी भारत माता के वीर सपूतों के शहीदों के क्रांतिकारियों के स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों को लेकर चलती है और भारत की सैकड़ों राजनैतिक पार्टियों में अपनी एक विशिष्ठ पहचान रखती है। आने वाले समय में प्रदेश में ही नहीं सम्पूर्ण भारत में राजनैतिक नेतृत्व करेगी, पार्टी के प्रति भारत वासियों का जो प्रेम उमड़ा है उससे सिद्ध होता है, आने वाले समय सुभाषवादी पार्टी का होगा। सुभाषवादी भारतीय समाजवादी पार्टी भारतीय राजनीति की मुख्यधारा होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि प्रदेश के आने वाले चुनावों में पार्टी पूरे जोर-शोर से चुनाव लड़ेगी और प्रत्येक कार्यकर्ता उसे अपने व्यक्तिगत प्रतिष्ठा से जोड़कर चुनावों में सफलता दिलायें।
प्रदेश सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय संयोजक एवं संस्थापक सत्येंद्र यादव ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्मदिवस के अवसर पर नेताजी को नमन् करते हुए कहा सुभाष बाबु ने भारत माता को आजाद कराने के लिए जो प्रयास किया उसकी कोई व्यक्ति कल्पना नहीं कर सकता कि किस प्रकार नेताजी ने कांग्रेस में रहकर भारत माता को आजाद कराने का कार्य किया और किस प्रकार अंग्रेजों की आँखों में धूल झोकतें हुए अफगानिस्थान के रास्ते जर्मनी पहुँचकर हिटलर से मुलाकात कर अंग्रेजों को पराजित कर भारत माता को आजाद कराने की रणनीति बनायी और विश्व युद्ध के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना पंडुबी से समुन्द्र के रास्ते सिंगापुर जाकर आजाद हिन्द फौज का नेतृत्व किया और नारा दिया दिल्ली चलो। नेताजी की सेना के पराक्रम से अंग्रेज घबरा गये आजाद हिन्द फौज के बलिदान से प्रेरणा लेकर अंग्रेजों के लिए लड़ रहे भारतीय सैनिकों ने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया जिस कारण अंग्रेज समझ गये अब भारत पर राज करना उनके बस में नहीं है और उन्हें भारत को छोड़कर जाना पड़ा। नेताजी के पास देश आजाद कराने के बाद भारत को विश्व गुरु बनाने की पूर्ण योजना थी। कुछ लोग जबरदस्ती नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी और महात्मा गाँधी के मध्य भेदभाव की बातें फैलाते रहते हैं जबकि महाँत्मा गाँधी जी को सर्वप्रथम राष्ट्रपिता की उपाधि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने ही दी और आजाद हिन्द फौज की प्रथम ब्रिगेड का नाम महात्मा गाँधी ब्रिगेड रखा था नेताजी सुभाष चन्द्र बोस गाँधी जी की देशभक्ति विचारधारा से प्रभावित होकर भारत माता की सेवा में आये।
प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुने गये विजय जुआठा ने पार्टी के कार्यकताओं को सम्बोधित करते हुए कहा सुभाषवादी पार्टी हर हाल में प्रदेश में सफल होगी, यह मुझे विश्वास है आप लोग एक राजनैतिक दल के लिए नहीं बल्कि भारत माता की सेवा करने के लिए अपने आप को तैयार कर लें बिना किसी लोभ लालच के शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों के भारत को हमें बनाना है और निश्चित ही हम यह कार्य कर पायेंगे। जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था तब इस दुनिया में नहीं थे और भारत माता की सेवा नहीं कर पायें लेकिन भारत को पूरे विश्व में हर क्षेत्र में सर्वशक्तिमान बनाकर भारतीय संस्कृति और परम्पराओं को बचाकर आज भारत माता की सेवा कर सकते है। इस अवसर पर पदेश अध्यक्ष विजय जुआठा ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी की। इस अवसर पर मुख्य रुप से रामअवतार यादव, सुरेश यादव, राजीव गौतम, पवन सक्सेना, सुभास पाण्डेय, मंटू सिंह, संजय श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, अशोक शर्मा, नागेन्द्र मोर्या, रजनीश दुबे, अवधेश कुमार, प्रभाशंकर सिंह, कृष्ण मोहन झा, दीनानाथ मिश्रा, अनिल मिश्रा, अरविन्द कुमार, विनोद अकेला, कमल यादव, राम गणेश सिंह, संजय पासवान, पन्ना लाल, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, अनिल सिंह, पी0 के0 सिंह, अनिल दुबे, पिन्टू यादव, रंजीत शर्मा, गणेश शर्मा, अमित त्यागी, अंकित त्यागी, अवनीश अग्रवाल, रिंकू, विवेक राणा, दीपक वर्मा सहित हजारों लोग उपस्थित रहें।






Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
सुभास पार्टी प्रदेश सम्मेलन में विजय जुआठा को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin
