Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

अपनापन फाउंडेशन रसोई से गरीबों को कराया भोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद प्रत्येक सप्ताह की तरह अपनापन फाउंडेशन ने मंगलवार को हनुमान मंदिर घण्टा घर पर रसोई का आयोजन किया।

आज की रसोई का शुभारम्भ राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल के प्रतिनिधि अशोक संत ने किया। इस अवसर पर अशोक संत ने कहा कि हनुमान परमेश्वर की भक्ति की सबसे लोकप्रिय अवधारणाओं और भारतीय महाकाव्य रामायण में सबसे महत्वपूर्ण पात्रों में एक हैं। वह भगवान शिवजी के सभी अवतारों में सबसे बलवान और बुद्धिमान माने जाते हैं। रामायण के अनुसार वे श्रीराम के अत्यधिक प्रिय हैं। इस धरा पर जिन सात मनीषियों को अमरत्व का वरदान प्राप्त है, उनमें बजरंगबली भी हैं। हनुमान जी का अवतार भगवान राम की सहायता के लिये हुआ। इन्हें बजरंगबली के रूप में जाना जाता है क्योंकि इनका शरीर एक वज्र की तरह है। वे पवन-पुत्र के रूप में जाने जाते हैं। वायु अथवा पवन ने हनुमान जी को पालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मारुत का अर्थ हवा है। नन्दन का अर्थ बेटा है। हिन्दू पौराणिक कथाओं के अनुसार हनुमान “मारुति” अर्थात “मारुत-नन्दन” हैं।
आज की रसोई सेवा में अशोक गोयल, नानक चंद, शील दुबे, एन के गोयल, विनोद गोयल, अमर दत्त शर्मा, विपुल अग्रवाल, माया भारती, विपिन अग्रवाल, विनीता पाल, प्रमोद सिंघल, सरिता यादव, वंदना पांडे, नीरज गोयल ने सेवा की।