Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, लोनी में प्रतियां जलाईं

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में 12 फरवरी को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के आह्वान पर देशभर में किसानों ने प्रदर्शन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद में भी किसान बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय प्रेस प्रभारी शमशेर राणा ने बताया कि गांवों और खेतों से निकलकर किसान कलेक्ट्रेट पहुंचे और समझौते के विरोध में प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष बिजेंद्र चौधरी तथा विपिन चौधरी उर्फ बिल्लू प्रधान के नेतृत्व में मंडोला आवास विकास प्राधिकरण क्षेत्र से आए किसानों ने समझौते को किसान विरोधी बताया। इस संबंध में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपा गया।

कलेक्ट्रेट परिसर में किसानों ने बैठक कर समझौते से होने वाले नुकसान पर चर्चा की। वहीं लोनी क्षेत्र में किसानों ने खेतों में समझौते की प्रतियां जलाकर सरकार को चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। किसानों का कहना है कि सस्ती विदेशी उपज, डेयरी सेक्टर पर असर, एमएसपी और खाद्य सुरक्षा पर खतरा तथा बीज पर कॉर्पोरेट नियंत्रण जैसे मुद्दे गंभीर चिंता का विषय हैं।