Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, 27 जनवरी 2026। गाजियाबाद के प्रतिष्ठित सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल में स्थापना दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स डे का भव्य एवं बहुआयामी आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, संस्कारों और आधुनिक सोच के समन्वय का सजीव उदाहरण बना। आयोजन का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन के स्वागत के साथ हुआ, जिसमें चेयरमैन डॉ. सुभाष जैन, बबीता जैन, वाइस चेयरमैन नमन जैन, मोनिका जैन, डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन प्रणव जैन, प्रधानाध्यापिका डॉ. गीता जोशी तथा प्रबंधन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

स्थापना दिवस का संयोग बसंत पंचमी पर्व से होने के कारण ज्ञान की देवी मां सरस्वती की आराधना की गई। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से वातावरण भक्तिमय हो गया। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए गुड लक हवन का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रोच्चार के बीच विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां दीं। हवन उपरांत डॉ. सुभाष जैन ने विद्यार्थियों को एकाग्रता और सफलता का आशीर्वाद दिया, जबकि नमन जैन ने ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्ति का संदेश दिया।

इसके पश्चात स्पोर्ट्स डे का शुभारंभ विद्यालय बैंड के साथ खेल मैदान में किया गया। प्रबंधन समिति ने धनुर्विद्या के माध्यम से खेलों का औपचारिक उद्घाटन किया। विद्यार्थियों ने बैंड नृत्य, योग, स्केटिंग, चेस डांस, मार्शल आर्ट्स, ताइक्वांडो, टेबल टेनिस, पीटी और जुम्बा जैसे ऊर्जावान एवं आकर्षक प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन द्वारा पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि कृष्ण मोहन राय, ब्रांच हेड दैनिक जागरण एवं आदित्य त्रिपाठी, ब्यूरो चीफ दैनिक जागरण ने विद्यालय की एक्सक्लूसिव मर्चेंडाइज्ड टी-शर्ट्स का शुभारंभ किया। विद्यालय प्रबंधन ने आयोजन की सफलता के लिए सभी शिक्षकों, सहयोगियों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे उपलब्धियों और संस्कारों का उत्सव बताया।