Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

रोबोफेस्ट–गुजरात 5.0 में सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के छात्रों की बड़ी सफलता

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

नई दिल्ली | 19 जनवरी
सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल, गाजियाबाद के कक्षा 11 के छात्र हर्ष गुप्ता और मयंक चौधरी ने भारत की प्रतिष्ठित रोबोटिक्स प्रतियोगिता रोबोफेस्ट–गुजरात 5.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्रों द्वारा तैयार किया गया “AI ऑटोनॉमस ड्राइविंग बॉट” प्रतियोगिता के लेवल I और लेवल II (प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट) में चयनित हुआ, जिसके लिए उन्हें 25 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।

यह प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर आधारित है, जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के सुरक्षित और स्मार्ट तरीके से वाहन संचालन की क्षमता रखता है। प्रोजेक्ट की गुणवत्ता, उपयोगिता और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इसे AI ऑटोनॉमस ड्राइविंग बॉट श्रेणी में लेवल III (प्रोटोटाइप चरण) के लिए भी चुना गया है। इस चरण में वास्तविक ऑटोनॉमस कार मॉडल विकसित किया जाएगा, जिसके लिए गुजरात काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी (GUJCOST) ने 1 लाख रुपये के अनुदान की सहमति दी है।

इस उपलब्धि पर सिल्वरलाइन प्रेस्टीज स्कूल के वाइस चेयरमैन नमन जैन ने कहा कि यह सफलता स्कूल के लिए गर्व का विषय है और यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलने पर छात्र राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। स्कूल प्रबंधन व शिक्षकों ने भी हर्ष गुप्ता और मयंक चौधरी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।