Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

ध्वस्त भवनों में फंसे लोगों के रेस्क्यू का मिला विशेष प्रशिक्षण

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं महानिदेशक नागरिक सुरक्षा के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के वार्डन एवं स्वयंसेवकों के क्षमता निर्माण हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक प्रशिक्षण के चतुर्थ सत्र का आयोजन कविनगर स्थित रामलीला मैदान के जानकी सभागार में प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान 9 जनवरी 2026 को बचाव सेवाओं पर केंद्रित विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर सहायक उपनियंत्रक गुलाम नबी द्वारा प्रतिभागियों को बचाव सेवा से संबंधित सामान्य जानकारी प्रदान की गई। इसके उपरांत 8वीं बटालियन एनडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर जी.डी. आनंद कुमार एवं उनकी टीम द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आपदा की स्थिति में अपनाई जाने वाली विभिन्न आपातकालीन बचाव विधियों की विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्र के दौरान भवन ध्वस्त होने की स्थिति में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, खोज एवं बचाव की आधुनिक तकनीकों, उपकरणों के उपयोग तथा टीमवर्क के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षकों द्वारा वास्तविक परिस्थितियों का उदाहरण देते हुए स्वयंसेवकों को व्यवहारिक अभ्यास भी कराया गया, जिससे आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह, डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) हर्ष वर्मा, डिवीजनल वार्डन दीपक अग्रवाल, आई.सी.ओ. टाउन हॉल प्रखंड तुषार शर्मा सहित नागरिक सुरक्षा गाजियाबाद के समस्त स्टाफ एवं वरिष्ठ वार्डनों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से स्वयंसेवकों की दक्षता में वृद्धि होगी और आपदा के समय जनहानि को कम करने में सहायता मिलेगी।