Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन का ‘ज्ञान ज्योति’ सेमिनार संपन्न, अधिवक्ताओं की भूमिका पर हुआ मंथन

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद अधिवक्ता बार एसोसिएशन की ओर से आईटीएस मोहन नगर, गाजियाबाद में “ज्ञान ज्योति” सेमिनार का भव्य आयोजन किया गया। सेमिनार में बड़ी संख्या में अधिवक्ता, टैक्स प्रोफेशनल्स और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा और राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप मौजूद रहे।

राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका, दायित्व और उनके महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की रीढ़ होते हैं और समाज में विधि एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

सेमिनार में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में संजय मंगल (प्रिंसिपल कमिश्नर, CST), शिव किशोर गौड़ (चेयरमैन, बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश), हर्ष शर्मा (फाउंडर प्रेसिडेंट, उपकास) और आर.पी. यादव (प्रेसिडेंट, उपकास) उपस्थित रहे।

मुख्य वक्ताओं के रूप में सीए विमल जैन और संजय शर्मा ने इनडायरेक्ट टैक्स से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी, जबकि सीए नितिन कंवर ने डायरेक्ट टैक्स से संबंधित प्रावधानों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कवि डॉक्टर पॉपुलर मेरठी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मोटिवेशनल स्पीकर के.डी. दशामाना ने प्रेरणादायी वक्तव्य दिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव कुमार बग्गा और महामंत्री प्रदीप कुमार पाल ने अधिवक्ताओं और टैक्स प्रोफेशनल्स के हित में ऐसे सेमिनार नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। सेमिनार चेयरमैन दीपक त्यागी ने इसे अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

कार्यक्रम में लगभग 200 से 250 अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। सेमिनार समिति के सदस्य जैन रूप जैन, दीप गुप्ता, अमित चौधरी, सुनील कुमार, राजन वर्मा, पंकज कुमार, कोशिंदर कुमार सहित उपाध्यक्ष एन.के. शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी दुष्यंत चौहान, पंकज शुक्ला, कपिल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सपरा और कार्यकारिणी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।