Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद बार एसोसिएशन में चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बार एसोसिएशन परिसर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की 123वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बार परिसर में स्थापित उनकी प्रतिमा पर अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रह्म देव त्यागी एडवोकेट ने कहा कि गाजियाबाद के अधिवक्ताओं के लिए यह गर्व की बात है कि वे उस बार एसोसिएशन के सदस्य हैं, जहां कभी चौधरी चरण सिंह ने वकालत की थी। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जीवन न्याय, किसान हित और ग्रामीण सशक्तिकरण को समर्पित रहा, जो आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी अजय वीर सिंह ने कहा कि ग्रामीण भारत का समग्र विकास चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर चलकर ही संभव है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह का मानना था कि देश की तरक्की का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है और आज केंद्र व प्रदेश की सरकारें उनकी नीतियों से प्रेरणा लेकर कार्य कर रही हैं।

कार्यक्रम में बार के सचिव बरुण त्यागी, पूर्व अध्यक्ष राकेश त्यागी कैली, विजय पाल राठी, सुरेंद्र राठी, अमर पाल सिंह तेवतिया, नाहर सिंह यादव, अनिल पंडित, रणवीर सिंह डागर (पूर्व डीजीसी), पूर्व सचिव नरेश चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, स्नेह त्यागी, अनीश चौधरी, कुलदीप सिंह, बिशमबर चौधरी, सुधीर सहलोत, वंदना सिंह सेंगर, कोषाध्यक्ष खुशनुमा प्रवीण, हाजी अब्दुल्ला, संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के सिद्धांतों को अपनाने और समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।