Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

16वां यादव वैवाहिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद। यादव वैवाहिक परिचय सम्मेलन समिति द्वारा वृंदावन ग्रीन फार्म हाउस, अर्थला मोहनगर में 21 दिसंबर को 16वां यादव वैवाहिक युवक–युवती परिचय सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में समाज के गणमान्य लोग एवं सैकड़ों विवाह योग्य युवक–युवतियां शामिल हुईं, जहां अनेक वैवाहिक रिश्तों की सकारात्मक शुरुआत हुई।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर यादव स्वयंवर स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मुख्य अतिथि डी.पी. यादव (पूर्व सांसद एवं मंत्री, उत्तर प्रदेश) ने दहेज-रहित विवाह का आह्वान करते हुए कहा कि समाज को यह संकल्प लेना चाहिए कि न तो दहेज मांगा जाए और न दिया जाए। उन्होंने शिक्षा और रोजगार पर जोर देते हुए कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को शिक्षित करना आवश्यक है।

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने कहा कि समाज का विकास सामूहिक प्रयासों से ही संभव है। जब सबका कल्याण होगा, तभी समाज मजबूत बनेगा। विशिष्ट अतिथि जसवंत यादव (पूर्व प्रदेश मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा हरियाणा) ने कहा कि ऐसे सम्मेलन योग्य वर–वधु के चयन में सहायक होते हैं और समाज में समरसता बढ़ाते हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में कैप्टन सतीश यादव (ओलंपियन, अर्जुन पुरस्कार) और धर्मेन्द्र सिंह यादव (अर्जुन पुरस्कार) ने बच्चों को खेलों से जोड़ने पर बल दिया। कार्यक्रम में अशोक यादव, भूप सिंह यादव, नाहर सिंह यादव, बिजेन्द्र यादव, भारत यादव फुले, सुबोध यादव, करन सिंह यादव, वंदना यादव, जितेन्द्र यादव, के.के. यादव, सिकंदर यादव, देवेन्द्र यादव सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में कालू यादव एंड पार्टी के रागनी गायन ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। सम्मेलन अध्यक्ष रामअवतार यादव ने सभी यादव बंधुओं का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन रवि यादव और सतेन्द्र यादव सहित टीम ने किया। आयोजन को सफल बनाने में बड़ी संख्या में समाजसेवियों का सराहनीय योगदान रहा।