Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
PlayPause
previous arrow
next arrow

अवैध पेठ बाजार के खिलाफ व्यापारियों का धरना, प्रशासन की सख्ती से बाजार नहीं लग सका

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, अवैध रूप से लगने वाले पेठ बाजार के खिलाफ पिछले रविवार की तरह इस बार भी व्यापारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। हालांकि प्रशासन ने पहले से सख्ती दिखाते हुए शनिवार से ही मौके पर नाकाबंदी कर दी थी। रविवार सुबह नगर निगम के सिटी ज़ोन प्रभारी आरपी सिंह और नगर कोतवाल सचिन कुमार की मौजूदगी में पेठ बाजार नहीं लगने दिया गया।

व्यापारी राजू छाबड़ा ने बताया कि रविवार सुबह गाजियाबाद की महापौर सुनीता दयाल ने लखनऊ से फोन कर स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी हाल में पेठ बाजार नहीं लगने दिया जाए। नगर निगम और प्रशासन ने संयुक्त तैयारी कर अवैध बाजार को पूरी तरह रोके रखा। क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि दोपहर के बाद बाजार लगाने का प्रयास हुआ तो आंदोलन को और बड़ा रूप दिया जाएगा।

अरुण मित्तल ने कहा कि सभी व्यापारियों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए, क्योंकि यह बाजार अब घरों के बाहर तक लगने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी हो रही है। गंदे नाले क्षेत्र के निवासी हाजी चमन और इमरान रिजवान ने भी मौके पर पहुंचकर कहा कि बाजार के कारण वे घरों से बाहर नहीं निकल पाते और बच्चों का रविवार भी खराब हो जाता है।

धरने के दौरान पेठ बाजार लगाने वाले कुछ लोगों ने महिला को आगे कर विवाद करने की कोशिश की, लेकिन वरिष्ठ व्यापारियों ने स्थिति को संभाल लिया। सुभाष बजरंगी ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराई गई।

धरना-प्रदर्शन में सुभाष छाबड़ा, मनवीर नागर, अनिल सांवरिया, सुरेश महाजन, संजीव लोहारिया, हरि मेहता, धर्मपाल कुकरेजा, दिनेश सिसोदिया, सुभाष बजरंगी, राजेंद्र तनेजा, पप्पू लाहोरिया, अनुराग गर्ग, सुनील चाचा, उदयवीर लाडी, आकाश कटियार, प्रवीण शर्मा, संजीव वाल्मीकि, सचिन हिंदू, नरेश प्रधान, वेद प्रकाश खादी वाले, बृजेश, पार्षद प्रवीण कुमार कौशिक, विजय कक्कड़, दीपक कक्कड़, दीपक पाल, सुमित गोयल, पवन महाजन, तिलक महाजन, कमल बत्रा, नवल, महेश, अंकुश अरोड़ा, लव पंडित, हिमांशु अरोड़ा, अतुल, पंकज छाबड़ा, संजीव भूषण सुरी, रजत नागपाल सहित चोपला बाजार, दिल्ली गेट गंज, गुड़ मंडी, अनाज मंडी, गोल मार्केट, सब्जी मंडी, पुरानी मुसांफि और नवयुग मार्केट के सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।