Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर आयुक्त ने ITMS बिल्डिंग का लिया जायजा, 15 दिन में प्रोजेक्ट शुरू करने के निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद नगर निगम में पूर्ण हुई आईटीएमएस (इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) बिल्डिंग का नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने आईटीएमएस संचालन के लिए स्थापित की गई बिल्डिंग में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को नए सिरे से व्यवस्थित करने के निर्देश संबंधित टीम को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 दिन के भीतर प्रोजेक्ट शुरू करते हुए जनवरी 2026 के प्रथम सप्ताह से ट्रैफिक चालान की कार्यवाही प्रारंभ की जाए।

नगर आयुक्त ने बताया कि एक ही बिल्डिंग में ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ नगर निगम की विभिन्न म्युनिसिपल सर्विसेज को एकीकृत रूप से संचालित करने की योजना बनाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान ट्रैफिक प्रबंधन के लिए लगाए गए सर्वर, स्क्रीन और डेस्कटॉप सिस्टम की व्यवस्था को भी परखा गया। उन्होंने कहा कि इससे शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में भी तेजी आएगी।

नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नगर निगम सीमा अंतर्गत लगे 1500 कैमरों को एक सप्ताह के भीतर इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ा जाए। साथ ही, शहर के संवेदनशील एवं आवश्यक स्थानों पर 350 नए कैमरे शीघ्र लगाए जाने के निर्देश भी दिए गए। जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 311 एप्लीकेशन, कंट्रोल रूम, व्हीकल ट्रैकिंग मॉनिटरिंग सिस्टम को भी एक ही स्थान पर लाने की योजना पर कार्य करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि शासन की योजना के अनुरूप नए वर्ष में शहर को आईटीएमएस का लाभ मिलेगा, जिससे कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक व्यवस्था पर ऑनलाइन निगरानी संभव होगी। नगर आयुक्त ने नगर निगम के साथ विद्युत विभाग, यातायात विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित अन्य संबंधित विभागों को भी 10 दिन के भीतर प्रोजेक्ट प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अवनींद्र कुमार, मुख्य अभियंता निर्माण नरेंद्र कुमार चौधरी, डॉक्टर अनुज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं इफकॉन इंडिया प्राइवेट लिमिट से प्रोजेक्ट मैनेजर मोहित गिरधर, प्रोजेक्ट इंचार्ज राजीव भारद्वाज एवं विकास कुमार भी उपस्थित रहे।