Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

मधुबन बापू धाम योजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति गठित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, मधुबन बापू धाम योजना से प्रभावित किसानों की समस्याओं के समाधान की दिशा में गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा एक अहम कदम उठाया गया है। इस संबंध में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राधिकरण उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों और आपत्तियों से अवगत कराया। किसानों ने योजना से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा करते हुए एक लिखित मांग पत्र भी प्राधिकरण उपाध्यक्ष को सौंपा।

मुलाकात के दौरान किसानों ने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं और उनके स्तर से किसी भी योजना में कोई गतिरोध उत्पन्न नहीं किया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों और प्राधिकरण के बीच आपसी संवाद और समन्वय बनाए रखते हुए सभी मुद्दों का समाधान निकाला जा सकता है। किसानों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में प्राधिकरण को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने संबंधित विषयों के परीक्षण और समाधान के लिए एक समिति के गठन की घोषणा की। यह समिति प्राधिकरण सचिव राजेश कुमार की अध्यक्षता में गठित की गई है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह किसानों द्वारा उठाए गए सभी बिंदुओं पर विस्तार से विचार कर शीघ्र अपना अभिमत प्रस्तुत करे, ताकि समस्याओं का समयबद्ध और व्यावहारिक समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

प्राधिकरण की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया कि किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी और विकास कार्य पारदर्शिता, नियमों और आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाए जाएंगे। प्राधिकरण ने भरोसा दिलाया कि बातचीत और सहयोग के माध्यम से ऐसे समाधान निकाले जाएंगे, जिससे किसानों और विकास योजनाओं दोनों के हित सुरक्षित रह सकें।