Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

राजनगर में विशेष चाय पर चर्चा एवं योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin


यूपी – गाजियाबाद, राजनगर क्षेत्र के योग साधकों द्वारा रविवार, 14 दिसंबर को चिन्मय मिशन सभागार, राजनगर सेक्टर-2 में विशेष चाय चर्चा एवं योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उन योग साधकों के लिए रखा गया, जो किसी निजी कारण से गाँव पूर्सी में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग नहीं ले सके थे। आयोजन सौहार्द, अनुशासन और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः सामूहिक योग साधना से हुआ। सभी साधकों ने योगाभ्यास कर शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का अनुभव किया। योग सत्र के उपरांत विशेष चाय चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें साधकों ने आपसी संवाद के माध्यम से अपने अनुभव और विचार साझा किए। चाय चर्चा के दौरान नमो टी, हर्बल चाय तथा स्वदेशी और होम प्रोडक्ट्स से तैयार स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन परोसे गए।

इस अवसर पर योग साधक देवेंद्र हितकारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित, सकारात्मक और अनुशासित बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया है। ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव को मजबूत करते हैं और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं।

कार्यक्रम के आयोजक प्रदीप चौधरी ने कहा कि योग साधकों के बीच संवाद, स्नेह और एकता बनाए रखने के उद्देश्य से यह विशेष चाय चर्चा आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि योग के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण ही इस तरह के आयोजनों का मुख्य लक्ष्य है।

योग शिक्षक देवेंद्र बिष्ट ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन योग साधकों में अनुशासन, एकता और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सफल आयोजन के लिए प्रदीप चौधरी और बीना चौधरी का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में देवेंद्र हितकारी, देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप चौधरी, बीना चौधरी, नवीन अग्रवाल, के.के. गुप्ता, रणबीर सिरोही, बृजेश अग्रवाल, सरदार जोगेंद्र सिंह, बी.आर. पाल, मिन्नी बाधवा, पूजा सहित अनेक योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन भविष्य में ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने के संकल्प के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।