Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

नगर आयुक्त ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान कविनगर और सिटी जोन के रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। नगर आयुक्त नसीरपुर फाटक स्थित बस अड्डे के रैन बसेरे पर पहुंचे, जहां पेयजल, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी आश्रय स्थलों में प्रतिदिन नियमित सफाई के साथ फॉगिंग कराई जाए और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने ठहरने वालों की संख्या को देखते हुए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के भी निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने कहा कि ठंड से बचाव के लिए निराश्रितों को रैन बसेरों में प्रवेश करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए और खुले में सोने की स्थिति न बने, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के समय अधिकारियों को नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही दिन और रात में नियमित मॉनिटरिंग बढ़ाने को कहा गया। नगर आयुक्त ने बताया कि ठंड बढ़ने के कारण सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था भी कराई गई है। वर्तमान में शहर में 22 आश्रय स्थलों को पूरी तरह व्यवस्थित किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाने के साथ अस्थायी आश्रय स्थल भी बनाए जाएंगे।

नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरों में यात्रियों और निराश्रितों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें साफ-सफाई, पेयजल, स्नानघर, बिस्तर, रसोई सामग्री के साथ सुरक्षा के लिए गार्ड की व्यवस्था शामिल है। बढ़ती ठंड में ये आश्रय स्थल निराश्रितों के लिए सुरक्षित सहारा बन रहे हैं।