Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

विश्व दिव्यांग दिवस पर गाज़ियाबाद में निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरित

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

“दिव्यांगजन कमजोर नहीं, उन्हें सही मार्गदर्शन और सहयोग की जरूरत” — मयंक गोयल

यूपी – गाजियाबाद, विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विकास भवन, कलेक्ट्रेट परिसर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृत्रिम अंग सहायक उपकरण योजनान्तर्गत जिले के अनेक दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल द्वारा उपकरणों का वितरण किया गया।

अपने संबोधन में मयंक गोयल ने कहा कि दिव्यांगजन किसी भी रूप से कमजोर नहीं होते। उन्हें केवल सही दिशा, सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि समाज में अनेक ऐसे प्रेरक उदाहरण हैं, जिन्होंने अपनी दिव्यांगता के बावजूद जीवन में नई ऊंचाइयों को छुआ है। उन्होंने दिव्यांग मॉनिटरों—विनोद गुप्ता, संजय, सुरेश, अनिल कुमार गौतम, तुलसी, सौरभ, ज्योत्सना, रवि राव, सुधाकर मिश्रा, शंकर लाल, राजकुमार, अमित और रजनी—को सम्मानित भी किया।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनमें 10 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 30 व्हीलचेयर, 50 सेंसर स्टिक, 22 जोड़ी वैशाखी, 10 एमआर किट, 15 ब्रेल किट, 22 ट्राईसाइकिल और 10 वॉकर शामिल हैं। साथ ही 52 दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में परियोजना निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण प्रदीप कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में दिव्यांगजन उपस्थित रहे। यह आयोजन दिव्यांगजनों के जीवन में सुधार और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।