Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

जीडीए ने निभाया वादा: मधुबन बापूधाम योजना के 275 प्रभावित किसानों को मिले विकसित भूखंड

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने मधुबन बापूधाम आवासीय योजना से जुड़े भूमि अधिग्रहण मामलों में प्रभावित किसानों को बड़ा लाभ देते हुए आवासीय विकसित भूखंडों का आवंटन कर अपना वादा निभाया। लगभग 800 एकड़ भूमि के अधिग्रहण से जुड़े प्रकरणों में 6/4 प्रतिशत मॉडल के आधार पर वर्ष 2010 (योजना संख्या–791) और वर्ष 2013 (योजना संख्या–828) में प्राप्त आवेदनों के तहत आरक्षित भूखंडों का नम्बरिंग ड्रॉ शुक्रवार को लोहिया नगर स्थित हिन्दी भवन में आयोजित किया गया।

ड्रॉ अपर सचिव की अध्यक्षता में विशेषकार्याधिकारी, संयुक्त सचिव और बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुआ। प्रक्रिया के दौरान अवशेष 275 किसानों को 150 वर्ग मीटर से लेकर 2382 वर्ग मीटर तक के विकसित आवासीय भूखंड आवंटित किए गए।

ड्रॉ में 150 वर्ग मीटर के 49 भूखंड, 200 वर्ग मीटर के 64, 300 वर्ग मीटर के 62, 352 वर्ग मीटर के 26, 405 वर्ग मीटर के 10, 450 वर्ग मीटर के 6, 498 वर्ग मीटर के 8, 551 वर्ग मीटर के 7 तथा 595 और 650 वर्ग मीटर आकार के 6-6 भूखंड शामिल रहे। इसके अतिरिक्त 650 से 943 वर्ग मीटर और 943 से 2382 वर्ग मीटर आकार के एक-एक भूखंड भी आवंटित किए गए।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का यह कदम न केवल किसानों के हितों की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है, बल्कि पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को भी मजबूत करता है। भूखंड आवंटन से किसानों के लंबे समय से लंबित मामलों का समाधान हुआ है और विकास कार्यों को गति देने में भी यह पहल सहायक सिद्ध होगी।