Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

संविधान दिवस पर लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट का कार्यक्रम सम्पन्न

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, साहिबाबाद स्थित ज्ञानपीठ केन्द्र-1, स्वरूप पार्क, जीटी रोड परिसर में लोक शिक्षण अभियान ट्रस्ट द्वारा संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समाजवादी चिन्तक एवं शिक्षाविद राम दुलार यादव के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में उपस्थित साथियों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर को याद करते हुए उनके बनाए विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन से हुई, जिसके बाद देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। विद्यालयों में संविधान की मूल भावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के अध्ययन की समुचित व्यवस्था की मांग भी रखी गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षाविद राम दुलार यादव ने कहा कि भारत का संविधान हमारा गौरव है, जिसे डॉ. अम्बेदकर ने लगभग तीन वर्षों के कठिन परिश्रम से तैयार किया। 26 जनवरी 1950 को लागू होने के बाद संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता, समता, न्याय और बंधुता का अधिकार दिया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों और समाज के सभी वर्गों को समान सम्मान और अवसर प्रदान करने वाली यह व्यवस्था आज चुनौती का सामना कर रही है। आजादी के 75 वर्ष बाद भी संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के प्रयास लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि आज गरीब, किसान, मजदूर, छात्र और नवजवान महंगाई, बेरोजगारी और उपेक्षा का सामना कर रहे हैं। ऐसे समय में यह आवश्यक है कि हम संविधान की रक्षा का संकल्प लें और अधिनायकवादी प्रवृत्तियों से सतर्क रहें। तभी मौलिक अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों की सुरक्षा संभव है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से हाजी मोहम्मद सलाम, इंजीनियर धीरेन्द्र यादव, शिवम् पाण्डेय, राजीव गर्ग, प्रेमचंद पटेल, शीतल यादव, हुकुम सिंह, हरिकृष्ण, रोहित यादव, साहिल, सुभाष यादव, दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।