Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

क्षय रोग मुक्त जनपद अभियान के तहत पसोंडा में 20 टीबी रोगियों को वितरित हुई पोषण पोटली

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी गाजियाबाद इकाई द्वारा जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड की प्रेरणा से क्षय रोग मुक्त जनपद अभियान को आगे बढ़ाते हुए आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद साहिबाबाद के सहयोग से गोद लिए गए 20 टीबी रोगियों को गाजियाबाद के पसोंडा गांव स्थित चिकित्सालय में पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में रेड क्रॉस सभापति डॉ. सुभाष गुप्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष हरीश गर्ग, अनिरुद्ध अग्रवाल और एम. पी. अरोड़ा मौजूद रहे। टीबी यूनिट पसोंडा से डॉ. मधुलिका और डॉ. शालू के साथ राजेश शर्मा, कपिल त्यागी, पप्पू यादव तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पूरा स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर लाभार्थियों को टीबी से बचाव, उचित आहार, दवाओं के नियमित सेवन और रोग के पूर्ण उपचार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में चिकित्सा टीम ने बताया कि पोषण टीबी रोगियों की रिकवरी में अत्यंत आवश्यक है और पोषण पोटली का उद्देश्य उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना है। उपस्थित लाभार्थियों को संतुलित भोजन, साफ-सफाई और नियमित जांच की सलाह भी दी गई।

रेड क्रॉस सोसायटी और भारत विकास परिषद ने आश्वस्त किया कि टीबी मुक्त जनपद अभियान के तहत ऐसे सहयोगात्मक प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता और जागरूकता मिल सके। कार्यक्रम में आए हुए अन्य रोगियों को भी टीबी के प्रति जागरूक किया गया और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।