Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

आईएमए उत्तर प्रदेश ने डॉक्टर शाहीन शाहिद की आजीवन सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति भेजी

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद/लखनऊ, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) उत्तर प्रदेश ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए आईएमए कानपुर शाखा के आजीवन सदस्य डॉक्टर शाहीन शाहिद की सदस्यता समाप्त करने की संस्तुति केंद्रीय कार्यालय को प्रेषित की है। यह कदम कानपुर ब्रांच द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर उठाया गया, जिसमें डॉक्टर शाहीन शाहिद पर राष्ट्रविरोधी एवं संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

आईएमए कानपुर ब्रांच द्वारा प्राप्त संस्तुति के अनुसार, आरोपों को अत्यंत गंभीर मानते हुए स्थानीय स्तर पर उनकी आजीवन सदस्यता निरस्त करने की अनुशंसा की गई थी। इस संस्तुति को तत्परता से आईएमए उत्तर प्रदेश की प्रांतीय शाखा को भेजा गया, जहां समीक्षा के बाद प्रांतीय सदस्यता भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई।

प्रांतीय शाखा ने यह संस्तुति आगे केंद्रीय आईएमए कार्यालय को भेज दी है, ताकि आईएमए की राष्ट्रीय सदस्यता भी नियमों के अनुसार निरस्त की जा सके।

आईएमए उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव डॉ. नवनीत वर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि आईएमए के संविधान के तहत किसी भी सदस्य द्वारा राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। इसी नियम के तहत डॉक्टर शाहीन शाहिद की सदस्यता समाप्त करने की प्रक्रिया पूरी की गई है।

डॉ. वर्मा ने कहा कि आईएमए राष्ट्रहित, चिकित्सकीय मर्यादाओं और सामाजिक उत्तरदायित्वों को सर्वोच्च स्थान देता है। ऐसी किसी भी गतिविधि को संगठन में स्थान नहीं दिया जा सकता जो देश की अखंडता एवं सुरक्षा के विरुद्ध हो।