Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे — नरेंद्र कश्यप

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – लखनऊ, 12 नवम्बर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने सचिवालय लखनऊ में विभागीय समीक्षा बैठक में कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं की धनराशि का उपयोग पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से हो ताकि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ बिना देरी के मिले।

कश्यप ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसम्बर) पर दोनों दिव्यांगजन विश्वविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम होंगे। 3 से 5 दिसम्बर तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में राज्यस्तरीय आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में नामांकन बढ़ा है और नए छात्रावासों से इसे और गति मिलेगी। राज्य स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कर दिव्यांग युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहन देने के निर्देश दिए गए।

कश्यप ने कहा कि दिव्यांग पेंशन, छात्रवृत्ति और शादी-अनुदान योजनाओं में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबित आवेदनों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और जनपद स्तर पर दिव्यांग दिवस पर मोटर ट्राइसाइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित हों।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्राथमिकता है कि हर जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ बिना देरी और भेदभाव के पहुंचे। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर उत्तरदायित्व तय किया जाएगा।