Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
img-20260320-wa00301462326132922532701.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

शिक्षक संघ ने डीएम गाजियाबाद को सौंपा ज्ञापन, ऑनलाइन उपस्थिति व बीएलओ ड्यूटी से मुक्ति की मांग

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद बेसिक शिक्षा परिषद से संबद्ध शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी गाजियाबाद के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपकर ऑनलाइन उपस्थिति, पंजिकाओं के डिजिटाइजेशन और बीएलओ ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की। ज्ञापन दर्शन कुमार बंसल (अध्यक्ष) और डॉ. प्रवीण कुमार (महामंत्री) के नेतृत्व में एसडीएम राम शंकर कटारिया को दिया गया।

शिक्षक संघ ने कहा कि शासन द्वारा परिषदीय विद्यालयों की 12 पंजिकाओं को डिजिटाइज करने और शिक्षकों से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने का दबाव डाला जा रहा है। जबकि गत वर्ष मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस विषय पर समिति गठित हुई थी, परंतु शिक्षकों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ। अब पुनः इन्हीं आदेशों को लागू किया जा रहा है और अनुपालन न करने पर कार्यवाही की बात कही जा रही है, जो अनुचित है।

संघ ने यह भी बताया कि 4 नवंबर से शुरू हो रहे मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य में अधिकांश शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी लगाई गई है, जिससे विद्यालयों में शिक्षण कार्य, मिड डे मील और निपुण दक्षता परीक्षा की तैयारियां प्रभावित होंगी। शिक्षक संघ ने उच्च न्यायालय के आदेश और शिक्षा का अधिकार अधिनियम का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखा जाए।

संघ ने जिलाधिकारी से मांग की कि शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त कर विद्यालयी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।