Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
IMG-20260513-WA0012
Screenshot_20260515_103947_OneDrive
PlayPause
previous arrow
next arrow

हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ 24 अक्टूबर को धरने में शामिल होंगे जनप्रतिनिधियों से

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

यूपी – गाजियाबाद में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ा विरोध किया है। 30 जून 2025 को नगर निगम की बैठक में हाउस टैक्स बढ़ोतरी के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया गया था। इसके बावजूद, नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स बढ़ाने का नोटिस और बिल भेजा जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश है।

स्थानीय विधायक संजीव शर्मा ने आश्वासन दिया है कि वे हाउस टैक्स बढ़ोतरी नहीं होने देंगे और आवश्यकता पड़ी तो 24 अक्टूबर के धरने में शामिल होंगे। कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भी कहा है कि वे इस मुद्दे को आवास के प्रमुख सचिव तक पहुंचाएंगे।

महापौर सुनीता दयाल ने कहा है कि वे सर्वे करवाएंगी और गलत नपत देने वालों पर जुर्माना लगाएंगी।

जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब नगर निगम का सदन हाउस टैक्स बढ़ोतरी को निरस्त कर चुका है, तो बढ़कर आए हाउस टैक्स को जमा करने की आवश्यकता नहीं है। स्थानीय निवासी और जनप्रतिनिधि इस मुद्दे पर एकजुट हैं और हाउस टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।