Screenshot_20221103-203604_YouTube
IMG-20230215-WA0382
a12
IMG-20230329-WA0101
Final Ad
Screenshot_20251019_113536_OneDrive
screenshot_20260125_230217_gallery4476655999519321620.jpg
PlayPause
previous arrow
next arrow

कांग्रेस मुख्यालय में घुस कर दिल्ली पुलिस ने अहिंसात्मक सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसियों पर लाठियां चलाई : नसीम खान

Share on facebook
Share on whatsapp
Share on twitter
Share on google
Share on linkedin

दिल्ली – अपने नेता राहुल गांधी   के समर्थन में बुधवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यालय पर आज प्रातः राष्ट्रीय सचिव डॉ आशुतोष के साथ मिलकर पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ संजीव शर्मा, गाजियाबाद जिला अध्यक्ष बिजेंद्र  यादव, प्रदेश सचिव नसीम खान, कांग्रेस नेता पवन दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष अमोल वशिष्ठ, कांग्रेस नेता पूजा चड्ढा, राजेन्द्र शर्मा, अल्पसंख्यक महानगर अध्यक्ष अहसान अली, आसिफ सिद्दीकी , सलमान अब्बासी ने सत्याग्रह किया।


राष्ट्रीय सचिव आशुतोष ने कहा कि मोदी राहुल गांधी जी की ईमानदारी से डरते है इसी कारण उनको बईमान साबित करने के लिए सभी एजेंसी लगाकर देश को नेशनल हेराल्ड मामले पर गुमराह कर रहे हैं जबकि नेशनल हैराल्ड में एक पैसे की भी बेमानी नही हुई है।
पूर्व मंत्री सतीश शर्मा और जिला कांग्रेस कमेटी गाजियाबाद अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि जनपद गाजियाबाद के कांग्रेसी मोदी की दमनकारी नीति के खिलाफ अपने नेता राहुल गांधी के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े हैं। बिजेंद्र यादव ने जानकारी दी हम पिछले 3 दिन से कांग्रेस कार्यालय पर अपने नेता के समर्थन में खड़े हुए हैं, रोज गिरफ्तारियां दे रहे हैं, अफसोस की बात है आज मोदी की पुलिस ने पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया यह कौन सा कानून है कि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने कार्यालय में नहीं जा सकता। विजेंद्र यादव ने बताया गाजियाबाद के सैकड़ों कांग्रेसी राष्ट्रीय कांग्रेस कार्यालय पर एकत्रित होकर अपने नेता के लिए संघर्ष कर रहे हैं और पुलिस उन पर लाठियां बरसा रही है। पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने भी बिजेंद्र यादव की बात का समर्थन करते हुए मोदी की तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने की बात की।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ संजीव शर्मा ने कहा कि पूरे राजनैतिक जीवन मे ऐसी तानाशाही नही देखी है मोदी और योगी सरकार में संविधान के नियमो को ताक पर रख दिया है जिस देश को महात्मा गांधी जी ने बनाने के लिए अपनी शहादत दी है मोदी गांधी के देश को तोड़ रहे है।
नसीम खान ने बताया आज कांग्रेस मुख्यालय में घुस कर दिल्ली पुलिस ने अहिंसात्मक सत्याग्रह कर रहे कांग्रेसियो  पर लाठियां चलाई व लूटपाट की जिसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राष्ट्रीय महासचिव भवर जितेंद्र सिंह सहित कई सांसदों और राष्ट्रीय पदाधिकारियो ने कांग्रेस मुख्यालय के गेट पर धरना देकर अपना विरोध प्रकट किया।